Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior Police Encounter : पुलिस और कल्ली-योगी गुर्जर गैंग में भीषण मुठभेड़!...

Gwalior Police Encounter : पुलिस और कल्ली-योगी गुर्जर गैंग में भीषण मुठभेड़! गोलीबारी के बीच दरोगा घायल…

Gwalior Police Encounter
Gwalior Police Encounter

Gwalior Police Encounter : ग्वालियर। जिले के तिघरा इलाके में बुधवार रात पुलिस और कुख्यात कल्ली-योगी गुर्जर गिरोह के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से चली गोलियों के बीच डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि हस्तिनापुर थाने के दरोगा महावीर शर्मा इस दौरान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior Police Encounter : एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दरोगा को गोली नहीं लगी, बल्कि किसी कठोर वस्तु या पत्थर से सीने पर चोट आई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्ली और योगी गुर्जर गिरोह बेंहट और हस्तिनापुर के जंगलों में छिपा है। इस सूचना पर नागेंद्र सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।

READ MORE : Gwalior Crime : ग्वालियर में देर रात चली गोलियां: हिस्ट्रीशीटर रिंकू कमरिया समेत पांच पर आरोप, दो युवक घायल

जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की, डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, लेकिन गैंग के सदस्य अंधेरे में भाग निकले। मौके से पुलिस को कई खाली कारतूस के खोखे मिले हैं।

READ MORE : Gwalior Crime News : ग्वालियर पुलिस की बड़ी सफलता – 24 घंटे में लूट और चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि यही गिरोह करीब एक महीने पहले गर्भवती महिला के अपहरण में भी शामिल था। महिला को पुलिस ने लंका पहाड़ क्षेत्र से सुरक्षित छुड़ाया था। अब पुलिस ने दोनों डकैतों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here