Indore Theft Case : परदेशीपुरा में हुई चोरी का खुलासा, फरियादी का सगा भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड

0
122

Indore Theft Case : इंदौर। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने हाल ही में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि फरियादी का सगा भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड था। पुलिस ने आरोपियों से करीब 13 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 47 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।

Indore Theft Case : जानकारी के अनुसार, फरियादी परिवार जलगांव (महाराष्ट्र) गया हुआ था। इस दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर उसके ही भतीजे आतिश खोपड़े ने अपने दो साथियों रोहित देवड़ा और कार्तिक प्रजापत के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर घर का ताला तोड़कर गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Read More : Indira Gandhi’s Death Anniversary : इंदौर में कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, दिग्विजय सिंह बोले – देश को विश्व मंच पर पहचान दिलाई थी उन्होंने

परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद परदेशीपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

Indore Theft Case : पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि गहनों को छिपाकर रखा गया था और कुछ रुपए शराब पार्टी में खर्च कर दिए गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Read More : Indore Viral Video : इंदौर : एयरपोर्ट रोड पर गाड़ी टकराने से बवाल, दो पक्षों में हुई मारपीट – वीडियो वायरल

पुलिस का कहना है कि चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और वाहन भी जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here