Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : सेटिंग के आरोपों पर पटवारी की सफाई – “मेरी...

MP NEWS : सेटिंग के आरोपों पर पटवारी की सफाई – “मेरी कोई भूमिका नहीं, प्रभारी की रिपोर्ट पर हुई नियुक्ति

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि पार्टी के दिग्गज नेता जयवर्धन सिंह, ओंकार सिंह मरकाम और प्रियव्रत सिंह को सीधे राहुल गांधी ने फोन कर जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना दी थी। नेताओं की सहमति मिलने के बाद ही उनके नामों की घोषणा की गई।

MP NEWS : पटवारी ने बताया कि कुछ और बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों को भी दिल्ली से फोन गए थे, लेकिन उनमें से कई ने व्यक्तिगत कारणों से असमर्थता जताई। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में ‘सेटिंग’ के आरोपों पर पटवारी ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। सभी नियुक्तियां प्रभारी के फीडबैक और रिपोर्ट के आधार पर हुई हैं। पार्टी के भीतर दावेदारों के विरोध को लेकर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक दल है, हर सदस्य को उचित फोरम पर अपनी बात रखने का अधिकार है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here