Indore Accident : फोनिक्स मॉल बायपास पर हादसा – बाल-बाल बचे रेलवे एसपी पदमविमोचन शुक्ला

0
135

Indore Accident : इंदौर। शहर के फोनिक्स मॉल बायपास पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे एसपी पदमविमोचन शुक्ला उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी कार को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे एसपी ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उसी दौरान बायपास मार्ग पर अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Indore Accident :  Read More : Indore Viral Video : इंदौर : एयरपोर्ट रोड पर गाड़ी टकराने से बवाल, दो पक्षों में हुई मारपीट – वीडियो वायरल

सूचना मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने कुछ ही देर में सामान्य कर दिया।

Indore Accident :  Read More : National Unity Day : राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, इंदौर में उमड़ा जनसैलाब

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया था। पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापरवाह ड्राइविंग के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here