Indore News : इंदौर में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खजराना थाना क्षेत्र स्थित माली पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन इमारत के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Indore News : अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ईश्वर पिता देवराज, उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था।

Indore News : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *