Minor Girl Childbirth : कटंगी में बाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल में प्रसव के बाद परिजनों पर FIR

0
95

Minor Girl Childbirth : जबलपुर। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र से बाल विवाह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और प्रशासन दोनों को हिला दिया है। यहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के दौरान जब अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता के दस्तावेजों की जांच की, तब यह खुलासा हुआ कि लड़की की शादी मात्र 13 वर्ष की उम्र में कर दी गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

Minor Girl ChildbirthRead More : Jabalpur Paddy Scam : धान घोटाले में जबलपुर प्रशासन की सख्ती, RRC जारी कर दोषियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू

कटंगी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और लड़की एवं लड़के दोनों पक्षों के परिजनों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला एक गंभीर सामाजिक और कानूनी उल्लंघन है, जिसमें नाबालिग की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा से समझौता किया गया।

Minor Girl Childbirth : Read More : Crime News : कटंगी में सूने मकान से हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – जेवर और नकदी बरामद

जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि पीड़िता की उम्र और विवाह की पुष्टि दस्तावेजों के आधार पर की गई है। मामले की जांच जारी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही बाल कल्याण समिति (CWC) को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है, ताकि पीड़िता और नवजात शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Minor Girl Childbirth : जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बाल विवाह रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान को तेज करने की बात कही है। यह मामला समाज में अब भी जारी बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर गहरा सवाल खड़ा करता है और प्रशासनिक सतर्कता की आवश्यकता को दर्शाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here