MP NEWS : वंदे भारत ट्रेन हादसा, निर्माणाधीन पुल की लोहे की रॉड गिरने से कोचों को नुकसान, राहत कार्य जारी

MP NEWS : भोपाल : इटारसी-रानी कमलापति रेल खंड पर एक बड़ा हादसा टल गया जब ट्रेन नंबर 20173 रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस निर्माणाधीन पुल की लोहे की रॉड की चपेट में आ गई। यह घटना इटाया कला और अब्दुल्लागंज स्टेशन के बीच हुई, जहां पुल निर्माण का कार्य चल रहा था।

 

MP NEWS : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर कार्य के दौरान भारी लोहे की रॉड ट्रेन के ऊपर आ गिरी, जिससे वंदे भारत के कई कोचों की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब तक किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना के चलते ट्रेन को वहीं रोका गया है और पूरे ट्रैक पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

MP NEWS : रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। क्षतिग्रस्त कोचों का निरीक्षण किया जा रहा है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस घटना के कारण अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी अस्थायी प्रभाव पड़ा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

READ MORE: Raipur Crime: ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories