CG News : टॉर्च की रौशनी में पकड़े गए जुआरी, पुलिस ने दिवाली पर की धमाकेदार रेड

0
159

CG News : राजनांदगांव। दीपावली की रात में जहां लोग ‘शुभ लाभ’ की कामना कर रहे थे, वहीं गैंदाटोला थाना क्षेत्र के सागर गांव में कुछ लोग जुए की फड़ पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लेकिन थाना गैंदाटोला पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में उन्हें धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में और युवा इंस्पेक्टर कौशलेश देवांगन की टीम की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। रात 19 अक्टूबर 2025 को तालाब के नीचे खुले मैदान में जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को पकड़ा गया।

Read More : CG News : जशपुर में दिवाली पर दिल दहला देने वाली घटना, सड़क किनारे मिला जला शव

जुए की फड़ से कुल ₹13,000 नगदी, एक टॉर्च और जुए का 52 पत्तों का सेट जब्त किया गया। पकड़े गए जुआरियों में हेमुराम पटेल, भीषम कंवर, मानसिंग निषाद, दीना लाल हल्बाग, सराधुराम कंवर और प्याुरें लाल कंवर शामिल हैं। सभी सागर गांव के निवासी हैं।

इनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, धारा-3, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना गैंदाटोला पुलिस ने कहा कि त्योहारी जुए पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कौशलेश देवांगन और टीम के सदस्यों राकेश कुमार साहू, राकेश साहू, टीकाराम ध्रुव, मोहित साहू, नरेश प्रधान, भूपेन्द्र मंडावी का विशेष योगदान रहा।

Share The News
Previous articleCG News : जशपुर में दिवाली पर दिल दहला देने वाली घटना, सड़क किनारे मिला जला शव
Next articleBSNL Diwali Offer : BSNL ने दिवाली पर पेश किया 1 रुपये में 4G सेवा का खास ऑफर
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here