Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

Weather News :आफत की बारिश, 500 घर डूबे, 3 की मौत, यहां बिजली गिरने से 7 की मौत, हीट वेव का अलर्ट भी जारी

Weather News : नई दिल्ली: मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि महाराष्ट्र में 2 लोगों की जान गई है। झारखंड और बिहार सहित कुल 13 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Weather News : : बेंगलुरु में सोमवार को तेज बारिश से हालात बिगड़ गए। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और 500 से ज्यादा घर प्रभावित हुए। BTM लेआउट इलाके में पानी भरे अपार्टमेंट में करंट लगने से 12 साल के बच्चे और 63 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं व्हाइटफील्ड में दीवार गिरने की घटना में 35 वर्षीय महिला की जान चली गई। मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Weather News :: राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म स्थान रहा।

Weather News : : दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 19 मई को बताया कि अगले दो से तीन दिनों में मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

READ MORE: Harrier EV : टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी Harrier EV- 3 जून 2025 को होगी भारत में एंट्री, दमदार डिजाइन और फीचर्स से लैस

Weather News :: 21 मई को कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

Weather News : : 22 मई को महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, बिहार, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश सहित 23 राज्यों में बारिश की संभावना है। राजस्थान में लू के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

Weather News :: राजस्थान के उदयपुर में सोमवार दोपहर मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। फतहसागर झील में खराब मौसम के कारण एक नाव पलट गई, जिसमें करीब 35 यात्री सवार थे। सभी ने लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिससे किसी की जान नहीं गई।

Weather News : : मध्य प्रदेश में मंगलवार को लगातार 20वें दिन आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 40 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी राज्य के 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इंदौर के महू और बड़वानी में तेज हवाओं के चलते घरों की टिन की छतें उड़ गईं।

Weather News :: बिहार में मंगलवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 38 में से 27 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है, जबकि 11 जिलों में हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। सोमवार को मधेपुरा, भागलपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई, और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

READ MORE: Mungeli News : तेज रफ़्तार का कहर, ट्रक और एंबुलेंस के बीच भिड़ंत, दो डॉक्टरों सहित छह लोग गंभीर

Weather News : : हरियाणा में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। फतेहाबाद में हीटवेव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

Weather News :: झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Weather News : : पंजाब में मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि 23 मई को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। सोमवार को रूपनगर और पठानकोट में हल्की बारिश के साथ आंधी चली थी।

 

READ MORE: Harrier EV : टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी Harrier EV- 3 जून 2025 को होगी भारत में एंट्री, दमदार डिजाइन और फीचर्स से लैस

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Singrauli Crime: पशु तस्करी पर जियावन पुलिस का प्रहार, लाखों की भैंसें बरामद

Singrauli Crime: सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन,...

Related Articles

Popular Categories