Tuesday, September 22, 2026
Home National JN.1 की दस्तक से फिर बढ़ी चिंता : भारत में 257 एक्टिव...

JN.1 की दस्तक से फिर बढ़ी चिंता : भारत में 257 एक्टिव केस, XBB.1.16 से कितना खतरनाक है नया वैरिएंट?

नई दिल्ली | JN.1 की दस्तक से फिर बढ़ी चिंता : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस चिंता बढ़ा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फिलहाल 257 एक्टिव केस दर्ज हुए हैं, जिनमें से मुंबई में दो मौतें भी हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार संक्रमण की वापसी का कारण नया वैरिएंट JN.1 है, जो XBB.1.16 (जिसे पहले अरक्टुरस कहा गया था) की तुलना में तेजी से फैलता है।

पिछले साल भारत में प्रमुख रूप से XBB.1.16 वैरिएंट फैला था, जिसके लक्षण बुखार, गले में खराश और खांसी जैसे थे। वहीं, JN.1 वैरिएंट ज्यादा संक्रामक है लेकिन इसके लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं, जैसे हल्का बुखार, थकान और सर्दी-जुकाम। JN.1 वैरिएंट ओमिक्रॉन परिवार से ही है लेकिन इसमें स्पाइक प्रोटीन में ऐसा बदलाव देखा गया है जो इसे प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने में अधिक सक्षम बनाता है।

सरकार ने टेस्टिंग और निगरानी तेज कर दी है। एयरपोर्ट्स पर जांच बढ़ा दी गई है और राज्यों को अलर्ट किया गया है ताकि संक्रमण को समय रहते रोका जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here