Hydrocarbon Reserves : असम में मिला नया हाइड्रोकार्बन भंडार, नामरूप बोरहाट-1 में ऑयल इंडिया को बड़ी सफलता

0
106
#nishaanebaz.com
#nishaanebaz.com

Hydrocarbon Reserves : गुवाहाटी। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) को असम के डिब्रूगढ़ जिले में हाइड्रोकार्बन भंडार की बड़ी खोज हाथ लगी है। यह खोज ‘नामरूप बोरहाट-1’ कुएं में की गई है, जिसमें राज्य सरकार की भी अहम हिस्सेदारी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को इस खबर की जानकारी साझा करते हुए इसे राज्य की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा, “ऑयल इंडिया लिमिटेड ने डिब्रूगढ़ के नामरूप बोरहाट-1 कुएं में हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति दर्ज की है। इस खोज में असम सरकार की प्रमुख भागीदारी है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह खोज तेल ड्रिलिंग में किए गए निवेश को सफल बनाती है और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा में असम की भागीदारी को मजबूत करती है।

Screenshot
Screenshot

मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह खोज असम को देश का पहला प्रत्यक्ष तेल उत्पादक राज्य बनाती है। यह न सिर्फ अन्वेषण प्रयासों को सफल बनाती है बल्कि राज्य को रॉयल्टी और राजस्व के जरिए सशक्त बनाती है। साथ ही, यह देश में ऊर्जा की स्थायी आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी योगदान देती है।”

ऊर्जा क्षेत्र में असम की बड़ी छलांग

असम राज्य लंबे समय से भारत के ऊर्जा मानचित्र में एक प्रमुख स्थान रखता है, लेकिन यह ताजा खोज राज्य के लिए रणनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय रोजगार, औद्योगिक गतिविधियों और राज्य के आर्थिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

ऑयल इंडिया लिमिटेड के मुताबिक, नामरूप बोरहाट-1 की खोज उनके चल रहे अन्वेषण अभियानों का हिस्सा है, और भविष्य में इसी क्षेत्र में और भी ड्रिलिंग और सर्वेक्षण कार्य किए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here