MP News : एक्सीलेंस स्कूल छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत करने वाले छात्र-छात्राओं को अब स्कूल प्रबंधन के शीर्ष अधिकारियों द्वारा धमकियाँ मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं का एक दल विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचा और प्राचार्य तथा उनके सहायक शिवेश श्रीवास्तव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
MP News : विषैला कीड़ा मिलने के बाद शुरू हुआ था विवाद
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब तीन दिन पूर्व छात्रावास की एक छात्रा के खाने में विषैला कीड़ा मिला था। इसके बाद छात्रावास के बच्चों ने हॉस्टल में फैली अव्यवस्थाओं, खराब भोजन और अन्य समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से शिकायत की थी।
शिकायत के बाद हॉस्टल के निरीक्षण के लिए एक दल पहुँचा, जिसने बच्चों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया था।
शिकायत के बाद धमकाने का आरोप
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि निरीक्षण दल के लौटते ही एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य और उनके सहायक शिवेश श्रीवास्तव ने उन्हें एक बार फिर धमकाया। छात्रों ने बताया कि उन्हें शिकायत करने के लिए डांटा गया और छात्रावास से बाहर कर देने का डर दिखाया गया।
READ MORE : Bijapur Naxalite attack : घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की गला घोंटकर हत्या….
इससे भयभीत और आक्रोशित छात्र-छात्राएं तत्काल कलेक्ट्रेट पहुँचे और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से प्राचार्य सहित सहायक शिवेश श्रीवास्तव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।











