Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : त्योहारी सीजन में सफर महंगा: रायपुर से बेंगलुरु-पुणे का...

CG NEWS : त्योहारी सीजन में सफर महंगा: रायपुर से बेंगलुरु-पुणे का किराया 20 हजार तक, ट्रेनों में वेटिंग और टैक्सियों के दाम भी बढ़े

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: त्योहारी सीजन के शुरू होते ही यात्राओं की मांग तेजी से बढ़ गई है। ट्रेनों में लगभग सभी प्रमुख रूट पर वेटिंग लिस्ट चल रही है, वहीं टैक्सियों और फ्लाइटों का किराया भी बढ़ गया है। खास तौर पर बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और मुंबई जैसी जगहों के किराए आम दिनों की तुलना में दोगुने तक पहुंच गए हैं।

CG NEWS : आम तौर पर रायपुर से बेंगलुरु और पुणे जाने का किराया 8 हजार रुपये से कम रहता है, लेकिन फिलहाल इन रूटों पर टिकट 15 से 20 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। इसी तरह बाहर से रायपुर आने वाली फ्लाइटों का किराया भी 10 हजार रुपये के पार हो गया है। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि यह स्थिति पूरे त्योहारी सीजन तक बनी रहेगी और 22 अक्टूबर तक किराए में राहत की संभावना नहीं है।

CG NEWS : एयरलाइंस की ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार वर्तमान किराए इस प्रकार हैं — पुणे के लिए 18 से 20 हजार रुपये, बेंगलुरु 15 से 17 हजार, चेन्नई 10 से 12 हजार, कोलकाता 10 से 15 हजार, हैदराबाद 7 से 11 हजार और मुंबई का किराया सीट की उपलब्धता के अनुसार 18 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

CG NEWS : ट्रैवल संचालकों के अनुसार दिवाली के समय रायपुर से बाहर जाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि बाहर से आने वालों की संख्या ज्यादा होती है। छात्र, कारोबारी और अन्य लोग इस समय अपने घर लौटते हैं, जिससे रायपुर आने वाली फ्लाइटों और ट्रेनों पर दबाव बढ़ जाता है। यही वजह है कि हर साल दिवाली के दौरान रायपुर की ओर आने वाली यात्रा सबसे महंगी हो जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here