Bhopal News : नर्सिंग छात्रों का भविष्य खतरे में NSUI का गंभीर आरोप, दूसरे सेशन में भी फर्जीवाड़ा….

0
88
Bhopal News
Bhopal News

 Bhopal News : भोपाल। राजधानी भोपाल में नर्सिंग कॉलेज घोटाला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है, जहाँ नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया () ने आरोप लगाया है कि यह फर्जीवाड़ा अब दूसरे शैक्षणिक सत्र () को भी अपनी चपेट में ले रहा है।

READ MORE : रायपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार EV बाइक खड़े पिकअप से जा टकराई, 1 युवक की मौत…

ने दावा किया है कि नर्सिंग कॉलेज संचालकों ने नर्सिंग काउंसिल के अधिकारियों के साथ साँठ-गाँठ कर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया है।

क्राइम ब्रांच में शिकायत, जाँच की मांग

के कार्यकर्ताओं ने आज क्राइम ब्रांच पहुँचकर अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा है कि इन नर्सिंग कॉलेजों में फैकल्टी (शिक्षक) भी नहीं हैं। यदि इन कॉलेजों की सही समय पर जाँच नहीं हुई, तो नए एडमिशन ले चुके छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक जाएगा। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द जाँच कर छात्रों को इस फर्जीवाड़े से बचाया जाए।

शिकायत मिलने के बाद, एसीपी क्राइम ब्रांच सुदीप तिवारी ने कहा है कि कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शिकायत के आधार पर आगे की जाँच शुरू की जाएगी।

READ MORE : Coldrif Cough Syrup : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कफ सिरप से बच्चों की मौत पर जनहित याचिका

यह नया खुलासा दिखाता है कि पिछले साल हुए घोटाले के बावजूद, शैक्षणिक सत्र में भी अनियमितताएं जारी हैं, जिससे हज़ारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here