रायपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार EV बाइक खड़े पिकअप से जा टकराई, 1 युवक की मौत…

0
116
रायपुर में भीषण सड़क हादसा
रायपुर में भीषण सड़क हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE : SDOP Pooja Pandey : सिवनी हवाला मामला : 1.45 करोड़ की अवैध राशि मामले में SDOP और 9 अधिकारी सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में महेश यादव नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक महेश यादव एक निजी पैथोलॉजी लैब में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था।

READ MORE : CG News : मछली पालन हेतु 30 मत्स्य कृषकों को दिया गया तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण, झींगा पालक कृषकों को मछली बीज वितरित

वहीं, बाइक पर सवार अन्य दो युवक यश शर्मा और रूपेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here