Kanker News : नकली नोट चलाने की कोशिश में दो नाबालिग गिरफ्तार, 53 जाली नोट जब्त

0
184
Kanker News
Kanker News

Kanker News : कांकेर: नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को कांकेर पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कांकेर थाना में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Kanker News : पुलिस को 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस की टीम ने रेड कर कार्रवाई की।

Kanker News : तलाशी के दौरान एक किशोर के लोअर की जेब से 18 और दूसरे के जींस से 28 नकली नोट बरामद हुए। इसके बाद पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर और 7 नकली नोट मिले। इस तरह कुल 53 जाली नोट जब्त किए गए।

Kanker News : दोनों नाबालिगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 358/2025 के तहत धारा 179, 180, 305, 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here