Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

Jabalpur News : जबलपुर में शादी समारोह में ‘तमंचे पर डिस्को, वीडियो वायरल….

जबलपुर। Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी समारोह के दौरान दो युवक स्टेज पर महिला डांसरों के साथ तमंचा लहराते नजर आ रहे हैं। मामला बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के पावला गांव का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर डांस कर रही महिलाओं के साथ युवकों ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि हवा में हथियार भी लहराए।

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान विकास सिंह लोधी और नारायण लोधी के रूप में हुई है। दोनों युवकों ने शादी की खुशियों को हिंसा और अभद्रता से शर्मसार कर दिया।

पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच की बात कही है। वायरल क्लिप को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस आरोपियों की पहचान और पूछताछ में जुटी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories