Vijay Shah Controversy : कर्नल सोफिया पर बयान से बुरे घिरे मंत्री विजय, खरगे ने मांगी बर्खास्तगी….

Parivesh

भोपाल। Vijay Shah Controversy : मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह एक भाषण के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के चलते सियासी विवादों में फंस गए हैं। मंत्री के बयान को महिलाओं और सेना के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए। खरगे ने इसे न सिर्फ एक महिला का अपमान बताया, बल्कि इसे देश की सेना का भी अपमान करार दिया।

mp minister controversial statement on Colonel Sophia Qureshi तुम्हारी बहन से ही...; कर्नल सोफिया कुरैशी पर यह क्या बोल गए भाजपा के मंत्री, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan

विजय शाह के बयान को लेकर विपक्षी दलों ने भी आक्रोश जताया है और इसे ‘असंवेदनशील और शर्मनाक’ बताया है। वहीं सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा विधानसभा सत्र और आगामी चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक विवाद बन सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *