Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Festive Season : WhatsApp और सोशल मीडिया पर चालाक स्कैमर्स का जाल – इस सेल में ऐसे सतर्क रहें

Festive Season : फेस्टिव सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और खरीदारी का उत्साह लोगों में बढ़ रहा है। वहीं, स्कैमर्स इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। WhatsApp और सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक्स और स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो आपके बैंक अकाउंट और निजी जानकारी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Festive Season : इस बार स्कैमर्स ने AI तकनीक का सहारा लेकर Amazon या Flipkart जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट्स और ऑफर्स तैयार कर लिए हैं। ये फेक साइट्स असली जैसी लगती हैं और पेमेंट पेज भी बिल्कुल वैसा ही दिखता है। यूजर को लगता है कि वह असली वेबसाइट पर खरीदारी कर रहा है, लेकिन जैसे ही पेमेंट करता है, पैसा सीधे स्कैमर्स के खाते में चला जाता है।

Festive Season

कुछ फॉरवर्डेड मैसेज और स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि महंगे स्मार्टफोन सिर्फ 1 रुपये में मिल रहे हैं। ऐसे झूठे दावों में फंसकर लोग अपनी मेहनत की कमाई और व्यक्तिगत जानकारी खो बैठते हैं।

बचाव के तरीके:

  1. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें।

  2. खुद से आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर ऑफर्स चेक करें।

  3. URL को ध्यान से जांचें – फेक साइट्स में अक्सर टाइपो या एक्स्ट्रा शब्द होते हैं।

  4. OTP, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।

  5. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखें।

विशेषज्ञों का कहना है कि फेस्टिवल ऑफर्स के नाम पर जल्दबाजी न करें। ठग इसी मनोविज्ञान का फायदा उठाते हैं कि “आप ऑफर मिस न कर दें।” अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखना ही असली सेल का मजा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories