Sunday, August 16, 2026
Home National World Athletics Championships 2025 : 40 सेंटीमीटर ने तोड़ दिया सचिन यादव...

World Athletics Championships 2025 : 40 सेंटीमीटर ने तोड़ दिया सचिन यादव का सपना, चौथे स्थान पर रहे भारतीय स्टार

0
127

टोक्यो। टोक्यो में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत के सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वह मेडल जीतने से मात्र 40 सेंटीमीटर से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।

गोल्ड – त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट (88.16 मीटर)
सिल्वर – ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर)
ब्रॉन्ज – अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर)
चौथा स्थान – भारत के सचिन यादव (86.27 मीटर)

Read News : Raigarh News : हिंदाल्को रायगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: सुरक्षित भव फाउंडेशन और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त प्रयास

सचिन यादव का प्रदर्शन

  • पहला थ्रो: 86.27 मीटर (करियर बेस्ट)
  • दूसरा थ्रो: फाउल
  • तीसरा थ्रो: 85.71 मीटर
  • चौथा थ्रो: 84.90 मीटर
  • पांचवां थ्रो: 85.96 मीटर
  • छठा थ्रो: 80.95 मीटर

सचिन ने अपने पहले प्रयास में ही करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और लंबे समय तक पदक की रेस में बने रहे। लेकिन अंततः अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर का थ्रो कर उन्हें चौथे स्थान पर धकेल दिया।

Read News : Sharadiya Navratri 2025 : इन 6 वास्तु नियमों का पालन किए बिना अधूरी रहेगी मां दुर्गा की पूजा

नीरज और नदीम का निराशाजनक प्रदर्शन

भारत के स्टार नीरज चोपड़ा (पिछले चैम्पियन) इस बार फाइनल में आठवें स्थान पर रहे। वहीं, पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम दसवें स्थान से आगे नहीं बढ़ सके।

सचिन यादव ने हालांकि मेडल मिस किया, लेकिन अपने प्रदर्शन से भारतीय एथलेटिक्स को नई उम्मीद जरूर दी है।

Share The News
Previous articleFestive Season : WhatsApp और सोशल मीडिया पर चालाक स्कैमर्स का जाल – इस सेल में ऐसे सतर्क रहें
Next articleMP News : एमपी की राजनीति में नई हलचल : सिंधिया को सीएम बनाने वाला पोस्टर वायरल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here