Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh News : हिंदाल्को रायगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: सुरक्षित भव...

Raigarh News : हिंदाल्को रायगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: सुरक्षित भव फाउंडेशन और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त प्रयास

0
94
Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News : रायगढ़। सामाजिक संस्था सुरक्षित भव: फाउंडेशन और रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदाल्को रायगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों और विशेषकर युवाओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर सड़क हादसों को कम करना रहा।

Raigarh News : कार्यक्रम में ट्रैफिक विभाग से मुकेश चौहान ने सड़क पर चलते समय सुरक्षा से जुड़े नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट और ट्रैफिक सिग्नल के पालन की अहमियत पर जोर दिया।

 

Raigarh News : सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. केशव राव ने सड़क हादसों से बचाव के लिए प्लानिंग और उसके इम्प्लीमेंटेशन की ज़रूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सड़क सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।

 

 

Raigarh News : फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुपड़ ने भारत में सड़क हादसों से जुड़ी चिंताजनक आंकड़ों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमारा देश विश्व में रोड एक्सीडेंट मामलों में पहले स्थान पर है। उन्होंने विशेष रूप से यह भी बताया कि 20 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के युवा सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिसकी वजह से न केवल जान-माल की हानि हो रही है, बल्कि देश की जीडीपी पर भी गहरा असर पड़ रहा है। कार्यक्रम में हिंदाल्को के कर्मचारियों, ट्रैफिक विभाग और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ भी ली।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here