Saturday, May 23, 2026
33.4 C
Raipur

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा धमाका : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ीं, 1000 करोड़ कैश डील और बिग बॉस ग्रुप का पर्दाफाश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाला लगातार नए-नए खुलासों से सियासी तूफान खड़ा कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू अब ED की गिरफ्त में हैं और EOW भी उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 15 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में 7,000 से ज्यादा पन्नों की पांचवीं चार्जशीट दाखिल की, जिसमें दावा किया गया है कि चैतन्य ने 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की रकम सीधे हैंडल की।

‘बिग बॉस’ ग्रुप से चल रहा था पूरा खेल

चार्जशीट में खुलासा हुआ कि करोड़ों की डीलिंग के लिए वॉट्सऐप पर ‘बिग बॉस’ नाम से ग्रुप बनाया गया था। इसमें चैतन्य बघेल के साथ अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, सौम्या चौरसिया और अन्य बड़े नाम जुड़े थे। इस ग्रुप में कब, किसे कितनी रकम पहुंचानी है— इसकी जानकारी और निर्देश शेयर किए जाते थे। मोबाइल चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स को सबूत के तौर पर जोड़ा गया है।

पप्पू बंसल का कबूलनामा

भिलाई के शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू बंसल ने पूछताछ में माना कि उसने और चैतन्य ने मिलकर 1,000 करोड़ रुपए से अधिक कैश मैनेज किया। उसके मुताबिक रकम अनवर ढेबर से कांग्रेस नेताओं तक पहुंचाई जाती थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि महज तीन महीने में उसे 136 करोड़ रुपए दिए गए।

रियल एस्टेट में लगाया काला धन

ED का आरोप है कि चैतन्य ने अपने विठ्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट और बघेल डेवलपर्स एंड एसोसिएट्स में ब्लैक मनी निवेश कर उसे सफेद दिखाने की कोशिश की। रिकॉर्ड में खर्च 7.14 करोड़ दिखाया गया, जबकि असल में 13–15 करोड़ रुपए लगाए गए। जांच में नकद भुगतान और प्लॉट खरीद-फरोख्त के कई गड़बड़ दस्तावेज भी सामने आए।

बचाव पक्ष का पलटवार

चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिज़वी का कहना है कि गिरफ्तारी गैरकानूनी है और इसे पप्पू बंसल के बयान पर आधारित किया गया है, जो खुद फरार है। रिज़वी के मुताबिक चैतन्य ने जांच में सहयोग किया और सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए, लेकिन बिना समन दिए गिरफ्तार कर लिया गया।

पीएम मोदी का ‘सुपर सीएम’ बयान फिर चर्चा में

याद दिला दें कि 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैतन्य बघेल को ‘सुपर सीएम’ बताते हुए उन पर संसाधनों के दुरुपयोग और अवैध कारोबारी नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया था। अब ED की चार्जशीट ने उन दावों को और हवा दे दी है।

क्या है शराब घोटाले की जड़?

2019 में अनवर ढेबर ने डिस्टलरी मालिकों के साथ बैठक कर सिंडिकेट खड़ा किया। तय हुआ कि हर पेटी शराब पर कमीशन लिया जाएगा और रेट बढ़ाने का वादा किया गया। आरोपियों ने पूरे सिस्टम को A, B और C पार्ट में बांटा। सरकारी रिकॉर्ड से खपत गायब रखी गई और नकली होलोग्राम वाली शराब दुकानों तक पहुंचाई गई।

अब मामला सिर्फ छत्तीसगढ़ की राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर में यह सवाल गूंज रहा है— क्या यह घोटाला केवल शराब तक सीमित है या सत्ता की चाबी तक पहुंचने वाला सबसे बड़ा राजनीतिक फंडिंग नेटवर्क था?

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories