नई दिल्ली। बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने सिंगर कुमार सानू संग रिश्ते की बात कबूली थी और बताया था कि उन्हें प्यार में धोखा मिला। इसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है।
इसी बीच कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने एक वीडियो शेयर कर कुनिका और उनके बेटे अयान पर अप्रत्यक्ष तंज कसा है।
जान कुमार सानू का वीडियो बयान
जान ने अपने वीडियो में कहा कि, “मेरी मम्मी ने बचपन से सच बोलना सिखाया है। झूठ बोलने से इंसान झूठों के जाल में फंस जाता है। एक झूठ छिपाने के लिए सौ झूठ बोलने पड़ते हैं और धीरे-धीरे इंसान पैथोलॉजिकल लायर बन जाता है। इसलिए सच बोलना सबसे अच्छा होता है।”
Read News : BREAKING NEWS : बलून हादसे में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हुई घटना
उन्होंने आगे कहा, “मेरी मां ने ऐसी जिंदगी नहीं जी है जिसके लिए मुझे अपनी छवि को सुधारना पड़े। पिता के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हां, मां ने हमेशा सच्चाई के साथ जीवन जिया है।”
सोशल मीडिया पर डाला कटाक्ष
जान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा— “डैमेज कंट्रोल करने के लिए PR प्रचार, समय जितनी पुरानी कहानी।” उन्होंने इसके साथ #BB19 भी टैग किया। माना जा रहा है कि यह इशारा कुनिका और उनके बेटे अयान की ओर था, जिन्होंने हाल ही में रिश्ते को टॉक्सिक बताया था।
View this post on Instagram
Read News : Development Projects : भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती से मणिपुर परियोजनाओं तक, पीएम मोदी का ‘मिशन पूर्वोत्तर’
बिग बॉस के घर में कुनिका
फिलहाल कुनिका बिग बॉस 19 के घर के अंदर हैं और इस विवाद से अनजान हैं। अब देखना होगा कि उनके बेटे अयान इस बयानबाजी का क्या जवाब देते हैं और बिग बॉस के मंच पर यह मुद्दा किस तरह सामने आता है।













