‘The Chase’ : क्रिकेट से सिनेमा तक : धोनी का धमाकेदार डेब्यू, आर माधवन संग ‘द चेज़’ का टीज़र रिलीज़, देखे…

VIKASH KHALKHO

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अब बड़े पर्दे पर एंट्री कर चुके हैं। धोनी ने अभिनेता आर माधवन के साथ निर्देशक वासन बाला की नई फिल्म ‘द चेज़’ में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।

‘द चेज़’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। क्लिप में धोनी और माधवन दोनों ही ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में, हाथों में बंदूक लिए एक्शन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस अप्रत्याशित जोड़ी को देखकर फैंस इसे ड्रीम क्रॉसओवर बता रहे हैं।

आर माधवन ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा— “एक मिशन। दो लड़ाके। सीट बेल्ट बांध लो, धमाकेदार पीछा शुरू होने वाला है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

फिल्म का निर्देशन और निर्माण

फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है और इसे लूसिफ़र सर्कस ने प्रोड्यूस किया है। वासन बाला अपने स्टाइलिश और अनोखे निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। ‘द चेज़’ को एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश किया जा रहा है।

धोनी का नया सफर

धोनी के लिए यह प्रोजेक्ट क्रिकेट से परे एक साहसिक कदम है। हाल ही में वे ICC हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय बने थे। क्रिकेट इतिहास में धोनी ही ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी व्हाइट-बॉल ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीतकर इतिहास रचा। अब उनका यह ऑन-स्क्रीन अवतार उनके व्यक्तित्व में नया आयाम जोड़ रहा है।

माधवन की व्यस्त पारी

आर माधवन के लिए भी यह फिल्म खास है। वे जल्द ही आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। ‘द चेज़’ उनके करियर में एक और स्टाइलिश और हाई-ऑक्टेन प्रोजेक्ट जोड़ रही है।

फैंस की प्रतिक्रियाएँ

टीज़र रिलीज़ के कुछ ही घंटों में ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #DhoniOnScreen और #TheChase ट्रेंड करने लगा। क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के लिए यह जोड़ी किसी बड़े इवेंट से कम नहीं मानी जा रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *