Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG News : खरोरा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, 32...

CG News : खरोरा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, 32 लीटर अवैध शराब और जुपिटर स्कूटी जब्त

रायपुर : थाना खरोरा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 2 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।

Read News : CG News : घरघोड़ा में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त और उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

गिरफ्तार आरोपी :

  1. अजय धीवर, पिता शीतल धीवर, उम्र 21 वर्ष, वार्ड नंबर 10, खरोरा।
  2. धनेन्द्र भोई, पिता श्रवण भोई, उम्र 18 वर्ष, वार्ड नंबर 10, खरोरा।

बरामद सामग्री :

  • 179 पौवा शोले देशी मदिरा मशाला शराब, कुल 32.220 बल्क लीटर

  • जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-04-QG-6255

Read News : MP News : बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने घर में ही किया गणेश विसर्जन

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि बरबंधवा तालाब केसला के पास दो लोग अवैध रूप से शराब ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि शराब फुटकर विक्रय मूल्य के हिसाब से कुल 17,900 रुपये की थी, वहीं स्कूटी की कीमत 50,000 रुपये है।

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि शराब लुटू उर्फ राजू यादव, वार्ड नंबर 08, खरोरा के लिए ले जा रहे थे। आरोपी लुटू की तलाश अभी जारी है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

क़ानूनी कार्रवाई: अजय धीवर और धनेन्द्र भोई पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की और उनके कब्जे से शराब और स्कूटी को जब्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here