BIG CG News : छत्तीसगढ़ को मिलेगी 4 नई ट्रेनों की सौगात, दो वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस

0
162

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ को जल्द ही रेल सुविधाओं के मामले में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। भारतीय रेलवे छत्तीसगढ़ को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। बिलासपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों ने इन ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है, और हरी झंडी मिलते ही इन सेवाओं का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Read news : Reva News : रीवा में ‘रायशुमारी चोरी’ के पोस्टर, कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलें, कांग्रेस ने बताया विपक्ष की साजिश

इन रूटों पर चलेंगी नई ट्रेनें

  • वंदे भारत एक्सप्रेस (2):
    • पहली वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से वाराणसी के लिए चलेगी।
    • दूसरी वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से जबलपुर के लिए शुरू होगी।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस (2):
    • एक अमृत भारत ट्रेन दुर्ग से लोकमान्य तिलक (मुंबई) के बीच चलाई जाएगी।
    • दूसरी अमृत भारत ट्रेन दुर्ग से कामाख्या के बीच संचालित होगी।

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को इन प्रमुख शहरों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी और यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।

Read news : GST Council : बदलेगा बाजार का मूड! GST फैसले से पहले सेंसेक्स-निफ्टी ने मारी छलांग, ये स्टॉक बने ‘सुपरस्टार’

त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें भी

रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भी विशेष इंतजाम किए हैं। बिलासपुर और रायपुर रेलवे मंडल मिलकर दुर्ग से हावड़ा और दुर्ग से गुवाहाटी के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेंगे। ये ट्रेनें 23 सितंबर से 22 अक्टूबर तक चलाई जाएंगी। रायपुर रेलवे मंडल ने इन सभी अतिरिक्त सेवाओं की तैयारी पूरी कर ली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here