Ujjain News : उज्जैन, रिपोर्ट: राजेश व्यास – उज्जैन के महानंदा नगर इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोरों ने करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 लाख रुपये से अधिक की नकदी ले गए।
Ujjain News : सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो चोर आराम से बैंक में प्रवेश करते हैं, चोरी को अंजाम देते हैं और बिना किसी हड़बड़ी के फरार हो जाते हैं। वारदात के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो चोरों ने मिलकर बैंक के ताले तोड़े और वारदात को अंजाम दिया। यह चोरी उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। पुलिस बैंक प्रबंधन से सुरक्षा में चूक की जानकारी ले रही है।
अभी चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है। शहर में इस घटना ने तनाव बढ़ा दिया है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले की लगातार जांच जारी है और पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।











