Short encounter : गुंडा कपिल यादव पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल, साथी अमन यादव कैश और हथियार के साथ गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Short encounter : भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुंडागर्दी और दबंगई के बूते जमीनों पर अवैध कब्जा जमाने वाले कुख्यात बदमाश कपिल यादव (निवासी बड़ागांव) को सोमवार सुबह पुलिस ने एक शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली पैर में लगने के कारण बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई में कपिल यादव का एक साथी अमन यादव भी हथियारों के साथ पकड़ा गया है।

साथी के खुलासे के बाद हुई घेराबंदी

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दो चरणों में हुई। पहले बदमाश कपिल यादव के साथी अमन यादव को गोला का मंदिर इलाके में गिरफ्तार किया गया। अमन यादव से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि कपिल यादव सुबह मुरार के बंधोली स्थित जंगल के रास्ते से अपना ठिकाना बदलेगा।

Short Encounter in MPइस सूचना पर पुलिस टीम ने बंधोली (मुरार) के जंगली रास्ते पर सुबह 6:10 बजे के करीब घेरा डाल दिया।

Short encounter : घेरा डाला, आया और गोली लगी

पुलिस के अनुसार, जब कपिल यादव बाइक से उस रास्ते से निकला, तो पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया और सीधे पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली कपिल यादव के पैर में जा लगी। जख्मी हालत में वह बाइक से गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि, “बदमाश से बंधोली के रास्ते में सुबह एनकाउंटर हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उससे अपराधों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।”

 

Short encounter : इन वारदातों से दी थी चुनौती

कपिल यादव और उसके साथियों पर पिछले कुछ समय से शहर में हनक दिखाने और व्यापारियों को धमकाने का आरोप था। हाल ही में उसने इन दो बड़ी वारदातों से प्रशासन को चुनौती दी थी:

  • व्यापारी पर हमला: मुरार के एक कपड़ा कारोबारी की बड़ागांव में जमीन पर कब्जा करने के लिए कपिल यादव और उसके साथियों ने कारोबारी और उनके बेटे पर गोलियां चलाई थीं।

  • मंदिर की जमीन पर कब्जा: चार दिन पहले बडागांव में रामजानकी मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर जानलेवा हमला किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *