Bhopal EOW Raid : कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW का छापा…

Parivesh
Bhopal EOW Raid

Bhopal EOW Raid : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई MP नगर स्थित उनके ऑफिस और चूना भट्टी स्थित घर पर की गई।

Bhopal EOW Raid : EOW की टीम ने आर्थिक अनियमितताओं की जांच के लिए दोनों जगहों पर सर्चिंग की। दिलीप गुप्ता और उनकी कंपनियों – मेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड – पर निवेशकों से फर्जी तरीके से कुल 35.37 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है।

READ MORE : Bhopal Youth Assault Case : युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट और गले पर चाकू से वार….

इस मामले में EOW ने लगभग एक महीने पहले ही प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और सभी संबंधित दस्तावेज़, रिकॉर्ड और लेन-देन का विवरण कब्जे में लिया जा रहा है। EOW ने इस कार्रवाई को आर्थिक अपराधों पर सख्त कदम बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *