HomeMadhya PradeshChhindwara News : कुत्तों के झुंड ने हिरण को बनाया निशाना, मौत...

Chhindwara News : कुत्तों के झुंड ने हिरण को बनाया निशाना, मौत के 4 घंटे बाद पहुंचा वन विभाग

Date:

Related stories

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। वन्यजीव संरक्षण की तमाम योजनाओं और बड़े-बड़े दावों के बावजूद वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पश्चिम वन मंडल के मोहखेड़ सर्किल में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पानी की तलाश में भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचे हिरण को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेरकर मार डाला।

Chhindwara News : घटना शनिवार तड़के की है। मोहखेड़ कस्बे में जैसे ही हिरण पहुंचा, वहां मौजूद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुछ ही देर में कुत्तों ने हिरण को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभाग की टीम चार घंटे देरी से मौके पर पहुंची।

 

Chhindwara News : इस दौरान हिरण का शव वहीं पड़ा रहा। बाद में विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कितने सजग और सक्रिय हैं।

 

Chhindwara News : स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग समय पर पहुंचता तो शायद हिरण की जान बचाई जा सकती थी। वहीं अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here