Indore Crime : इंदौर में पारिवारिक विवाद ने ली जान, पति ने पत्नी की हत्या कर फरार

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली संगीता चौहान की उसके पति ने ही सिर पर वार कर हत्या कर दी, जिसके बाद पति मौके से फरार हो गया, घटना के बाद महिला के परिजनों और पति के रिश्तेदारों के बीच पीएम रूम के बाहर ही गर्मागर्म बहस हो गई जहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिजनों को अलग किया।

Indore Crime : मुतिका संगीता के बेटे आकाश ने आरोप बताया कि उसकी मां घर में सिलाई का काम करती थी जबकि इसके पिता रमेश लोडिंग गाड़ी चलाते हैं। आकाश का आरोप है कि पिता रमेश का किसी अन्य महिला से रिलेशन थे जिसके चलते रमेश और संगीता में विवाद होता रहता था गुरुवार को भी घर में दोनो के बीच विवाद हुआ और रमेश ने किसी भारी वस्तु से संगीता के सिर पर वार कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे दोनों बेटों ने जब खून से लतपथ मां को देखा तो पति रमेश मौके से फरार हो गया। दोनों बेटे अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल लसुड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे रमेश की तलाश शुरू कर दी है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *