CG News : ANTF और सिंघोड़ा पुलिस ने 11 किलोग्राम गांजा तस्करों को गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

VIKASH KHALKHO

रायपुर। छत्तीसगढ़ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान 11 किलोग्राम गांजा, एक लग्जरी XUV कार (RJ 25 UB 0012) और चार मोबाइल फोन सहित कुल 7,10,500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Read News : CG NEWS : हड़ताल जारी, NHM कर्मचारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम – काम पर न लौटे तो होगी सेवा समाप्ति

पुलिस को 1 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद XUV कार में तीन लोग अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर NH-53 पर सिल्की ढाबा के पास ग्राम गनियारीपाली में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मेल खाती कार दिखाई दी।

वाहन को रोककर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपने नाम दीपक शर्मा (39), सुरेंद्र कुमार (34), महावीर सेन (35) बताया, जो सभी राजस्थान के बारा जिले के निवासी हैं। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि कार की डिक्की में 11 किलोग्राम गांजा रखा है, जो ओडिशा के फुलवानी से राजस्थान ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांजा और अन्य संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में NDPS एक्ट की धारा 20(ब) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Read News : CG News : 17 सितंबर को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव, मतदाताओं के लिए मतदान सुबह 10 से शाम 4 बजे

इस सफलता से राज्य में गांजा तस्करी रोकने के प्रयासों को मजबूती मिली है और पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *