Thursday, May 21, 2026
39.1 C
Raipur

Singrauli News: बलियरी ऐश डैम से राखड़ ले जा रहा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला, रहवासी इलाके से गुजर रहे राखड़ लदे वाहनों पर प्रशासन की अनदेखी

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में एनटीपीसी के बलियरी ऐश डैम से हो रहे राखड़ (फ्लाई ऐश) परिवहन का एक और खतरनाक मामला सामने आया है। रहवासी इलाके से गुजर रहा राखड़ से लदा एक हाईवा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसका नंबर CG15DZ7206 है।

 

Singrauli News:  जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हाईवा घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजर रहा था। अत्यधिक भार और तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया/दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा।

Singrauli News: रहवासी इलाकों में बेखौफ दौड़ रहे राखड़ लदे हाईवा

Singrauli News: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एनटीपीसी से जुड़े राखड़ परिवहन के हाईवा लगातार रहवासी इलाकों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरते हैं। न तो वाहनों को नियमानुसार ढंका जाता है और न ही गति पर कोई नियंत्रण रखा जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए।

Singrauli News: पहले भी उठ चुका है प्रदूषण और सुरक्षा का मुद्दा

Singrauli News: स्थानीय समाचार माध्यमों के जरिए लगातार राखड़ परिवहन से हो रहे प्रदूषण और संभावित दुर्घटनाओं को लेकर खबरें प्रकाशित होती रही हैं। बावजूद इसके आरोप है कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा अब तक इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जब बार-बार चेतावनियां और घटनाएं सामने आ रही हैं, तब भी सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते अव्यवस्थित और नियमविरुद्ध राखड़ परिवहन पर रोक नहीं लगी, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Singrauli News: प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग

Singrauli News: स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे राखड़ परिवहन की तत्काल जांच कराई जाए, रहवासी इलाकों से हाईवा संचालन पर रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories