Singrauli News: बिहरा स्कूल के बच्चों ने अदानी पावर प्लांट का किया भ्रमण, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को समझा

Sanjay Sahu
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली: उड़ान प्रोजेक्ट के तहत बंधौरा अदानी कंपनी में बिहरा स्कूल के बच्चों और शिक्षकों का एक दिवसीय भ्रमण 14 जनवरी 2026 को हुआ। इस भ्रमण में प्राचार्य डीके झा के नेतृत्व में शिक्षक छोटेलाल शाह, राम शुभम पाल, शिवगंगा साहू और शिक्षिका रूबी शाह भी बच्चों के साथ थे।

Singrauli News: इस भ्रमण में बच्चों को बिजली उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों ने अदानी पावर प्लांट का दौरा किया और बिजली उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं को देखा। उन्होंने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और अदानी पावर प्लांट के टूर प्रभारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Singrauli News: उड़ान प्रोजेक्ट अदानी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों को बड़े उद्योगों और उनके कार्यप्रणाली को समझने का अवसर देना है। इस भ्रमण के माध्यम से बच्चों को अदानी पावर प्लांट की कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिला और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *