Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore News : बुधनी में नगर परिषद की अमानवीय कार्रवाई, विरोध के...

Sehore News : बुधनी में नगर परिषद की अमानवीय कार्रवाई, विरोध के बाद छोड़े गए कुत्ते

0
278
Sehore News
Sehore News

Sehore News : ब्रहम सिंह मेवाड़ा/ सीहोर : बुधनी नगर परिषद की ओर से नर्मदा घाट क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को जमकर विवाद हो गया। नगर परिषद की कचरा गाड़ी में सवार सफाई कर्मचारियों ने घाट पर मौजूद कुत्तों को जबरन पकड़ना शुरू कर दिया। कुत्तों के मुंह में रस्सी बांधकर उन्हें लटकाकर गाड़ी में फेंका गया। इस दौरान कई कुत्ते बुरी तरह चीखते रहे, जिससे वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे।

Sehore News : सफाई कर्मचारियों ने बताया कि यह कार्रवाई स्वच्छता अधिकारी के निर्देश पर की जा रही थी और इन कुत्तों को अन्यत्र ले जाकर छोड़ा जाना था। लेकिन जैसे ही यह जानकारी स्थानीय पशु प्रेमियों को मिली, उन्होंने तुरंत दिल्ली स्थित **राष्ट्रीय पशु कल्याण बोर्ड** और **People for the Ethical Treatment of Animals (PETA)** जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था को शिकायत भेज दी।

Sehore News : सूत्रों के अनुसार, शिकायत के बाद नगर परिषद को चेतावनी मिली, जिसके चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी और सभी पकड़े गए कुत्तों को वापस ऐतिहासिक नर्मदा घाट पर छोड़ दिया गया।

Sehore News : नगरवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, तो उसका समाधान कानून और मानवीय तरीके से होना चाहिए, न कि इस प्रकार की बर्बरता और अमानवीय कृत्य के जरिए। उन्होंने नगर परिषद से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है और मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पशु कल्याण मानकों का पालन अनिवार्य किया जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here