Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh CG Accident News : भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से यात्री...

CG Accident News : भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से यात्री बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

CG Accident News
CG Accident News

CG Accident News : बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाइवे 63 पर भैरमगढ़ और बरदेला के बीच एक यात्री बस बेकाबू ट्रक की जोरदार टक्कर से सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही थीं। यह हादसा जगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।

 

 

READ MORE: Gwalior News : ग्वालियर में आईटीआई टीचर से क्लासरूम में मारपीट: छात्र को डांटने पर परिजन पहुंचे कॉलेज, 26 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

 

CG Accident News :जानकारी के अनुसार, जय भवानी यात्री बस बीजापुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। भैरमगढ़ के बरदेला मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident News : सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को भैरमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here