Shajapur news : कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के बयान पर बवाल, भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी संग किया पुतला दहन

0
132

शाजापुर। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने तीखा विरोध जताया। स्थानीय बस स्टैंड पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया और चप्पल से पिटाई कर आक्रोश व्यक्त किया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान महिलाओं का अपमान है और उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री श्रद्धा नागर ने चेतावनी दी कि यदि पटवारी माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व को महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर घेरने का प्रयास किया है।

श्रद्धा नागर, भाजपा जिला महामंत्री शाजापुर – “जीतू पटवारी ने महिलाओं का अपमान किया है। हम मांग करते हैं कि वे तुरंत माफी मांगें, वरना हमारा विरोध लगातार जारी रहेगा।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here