drugs smuggling : रायपुर की इंटीरियर डिजाइनर युवती ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार, VIP पार्टियों में करती थी सप्लाई

Sanjay Sahu
drugs smuggling

drugs smuggling : रायपुर : शहर में सक्रिय एक हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए रायपुर पुलिस ने मुंबई से नव्या मलिक नामक युवती को गिरफ्तार किया है। पेशे से इंटीरियर और फैशन डिजाइनर नव्या पर आरोप है कि वह नाइट क्लब, फार्महाउस और अन्य हाई-एंड पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करती थी।

drugs smuggling : पुलिस को मिले 36 से अधिक संदिग्ध नाम

drugs smuggling : नव्या मलिक के सोशल मीडिया और मोबाइल डेटा से पुलिस को 36 से अधिक यूनिवर्सिटी और कॉलेज स्टूडेंट्स के संपर्क में रहने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने युवती के पास से नशीली दवाओं की एक टैबलेट, ड्रग्स सप्लायिंग रैपर और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

drugs smuggling : एक हफ्ते पहले हुई थी शुरुआत

drugs smuggling : 23 अगस्त को रायपुर के देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे एक कार से तीन युवकों—हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया—को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 27.58 ग्राम MDMA, एक कार, 85,300 रुपए कैश, एक तौल मशीन और पांच मोबाइल बरामद किए गए थे।

drugs smuggling : पूछताछ में खुला नव्या का नाम

drugs smuggling : तीनों आरोपियों से पूछताछ में नव्या मलिक का नाम सामने आया, जो हर्ष आहूजा की पड़ोसी भी है। बताया गया कि नव्या की मांग पर ही दिल्ली से ड्रग्स मंगाई जाती थी और रायपुर में वितरित की जाती थी।

drugs smuggling : मुंबई से हुई गिरफ्तारी

drugs smuggling : लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने नव्या को मुंबई से गिरफ्तार किया। पूछताछ में नव्या ने बताया कि वह पहले खुद नशे की आदी हुई, फिर बड़े पैडलर्स के संपर्क में आकर ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी। वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मुंबई से MDMA और हेरोइन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ मंगवाती थी।

drugs smuggling : पुलिस रिमांड पर भेजा गया

drugs smuggling : रायपुर पुलिस ने नव्या मलिक को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को संदेह है कि नव्या और हर्ष आहूजा मिलकर इस गिरोह का संचालन कर रहे थे।

drugs smuggling : अब तक 44 तस्कर गिरफ्तार

drugs smuggling : एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मुताबिक, 4 अगस्त से अब तक रायपुर पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 तस्करों को गिरफ्तार किया है और करोड़ों की ड्रग्स बरामद की गई है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *