TOP 10 News Today 25 Aug 2025 : निशाने पर आज : श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली की कंटेनर से टक्कर 8 की मौत,67 साल के आशिक ने 30 साल की प्रेमिका को चाकू से गोदा, कांग्रेस नेता के होटल से सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, मध्यप्रदेश कांग्रेस में सियासी घमासान, तोमर बंधुओं की फर्जी करणी सेना का पर्दाफाश, कबूतर कांड के बाद बंदर कांड…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 25 Aug 2025

1 . श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली की कंटेनर से टक्कर, 8 की मौत

बुलंदशहर। एनएच-34 पर खुर्जा के अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 50 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों की देखरेख के निर्देश दिए। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालु कासगंज जिले के सोरो थाना अंतर्गत रफायदपुर गांव के निवासी थे, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। कुल लगभग 60 लोग ट्रॉली में सवार थे।

2 . 67 साल के आशिक ने 30 साल की प्रेमिका को चाकू से गोदा

CG Crime News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। 67 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि महिला के किसी और से भी संबंध हैं। यह घटना करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षास्थल के पास हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी जगन्नाथ मरकंडे, ग्राम हसदा का रहने वाला और किसान है। मृतका पुष्पा मरकंडे अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर कहीं जा रही थी। तभी आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही उसने पुष्पा की पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। इस दौरान महिला की गोद में बच्चा भी घायल हो गया। आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे का इलाज जारी है।

3 . कांग्रेस नेता के होटल से सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sex Racket : कानपुर, 25 अगस्त 2025 — रेल बाजार थाना क्षेत्र के होटल राजेंद्र पैलेस में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने सात युवतियों, चार युवकों और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। यह होटल स्थानीय कांग्रेस नेता राजेश सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। इस पर शनिवार को एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। जैसे ही पुलिसकर्मी ने होटल के रिसेप्शन पर बातचीत की, रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने तुरंत अपनी टीम को इशारा किया। तत्पश्चात पूरी पुलिस टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

4 . मध्यप्रदेश कांग्रेस में सियासी घमासान

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में कांग्रेस के भीतर फिर भूचाल आया है। 2020 में कमलनाथ सरकार क्यों गिरी, इसका खुलासा हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने किया। दिग्विजय ने कहा कि सरकार गिरने के पीछे विचारधारा का टकराव नहीं, बल्कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और ज्योतिरादित्य सिंधिया से किए गए समझौते का पालन न होना था। दिग्विजय ने बताया कि एक बड़े उद्योगपति के घर हुई डिनर मीटिंग में उन्होंने कमलनाथ और सिंधिया के साथ राज्य की समस्याओं की सूची बनाई थी। इस सूची का पालन न होने के कारण सिंधिया नाराज हुए और कांग्रेस की सरकार गिर गई। दिग्विजय ने साफ कहा, “अगर कमलनाथ ने सिंधिया से हुए समझौते को मान लिया होता, तो सरकार गिरने की नौबत नहीं आती। मेरा सिंधिया से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। पूरी खबर 

5 . तोमर बंधुओं की फर्जी करणी सेना का पर्दाफाश

CG NEWS : रायपुर। मारपीट, सूदखोरी, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर के साथ राष्ट्रीय करणी सेना का कोई संबंध नहीं है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने साफ किया कि तोमर बंधुओं की कथित करणी सेना और उनकी संस्था अलग-अलग हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे किसी भी तरह के गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। महिपाल सिंह राजपूत ने बताया कि वीरेंद्र तोमर एक फर्जी संगठन चला रहा था, जिसे करणी सेना के नाम से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि करणी सेना का नाम किसी भी अवैध कार्यों में न जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय करणी सेना जल्द ही एक भव्य आयोजन करने की तैयारी कर रही है, जिसका कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

6 . चलती स्कॉर्पियो पर गिरा महुआ का पेड़, रिटायर्ड IFS अधिकारी और पत्नी की मौत

MP Satna News : चित्रकूट। मौत कभी भी, कहीं से भी दस्तक दे सकती है—ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा रविवार को चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। नेशनल हाइवे-35 पर कालूपुर, सुखनंदनपुर के पास तेज हवाओं के बीच अचानक सड़क किनारे खड़ा महुआ का विशाल पेड़ उखड़कर चलती स्कॉर्पियो पर जा गिरा। इस हादसे में कार सवार रिटायर्ड IFS अफसर दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (निवासी झीलपुरवा, बांदा) और उनकी पत्नी मधु द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

7 . टमाटर चोरी करने खेत में घुसे पिता–पुत्र की करंट लगने से मौत

CG NEWS : कवर्धा। जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के कोहड़िया गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खेत में चोरी करने पहुंचे पिता और पुत्र की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद देर रात गांव के ही किसान विशाल पटेल के खेत में टमाटर चोरी करने पहुंचे थे। खेत की सुरक्षा के लिए मालिक ने चारों ओर हाईटेंशन तार बिछा रखा था। इसी दौरान दोनों इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह खेत मालिक जब खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया है।

8 . छत्तीसगढ़ में बोरियों में मिली दो लाशें

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में दो अलग-अलग स्थानों से बोरियों में लाशें बरामद हुई हैं। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है। मृतक उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्थर से सिर कुचला गया और हत्या के बाद शव को बोरी में छिपाया गया। पुलिस ने मौके पर SSP, CSP और FSL की टीमों को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

9 . कबूतर कांड के बाद बंदर कांड

Kawardha News : कवर्धा, 25 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कलेक्टर और एसपी के बीच बढ़ते तालमेल के संकट ने नया रूप ले लिया है। चार महीने के अंदर दूसरी बार आधी रात को कलेक्टर के बंगले के बाहर प्रदर्शन और घेराव की घटनाओं के बाद प्रशासनिक प्रमुख ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अपने पत्र में 19 मई और 15 अगस्त की रात को हुई घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा इंतजामों पर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कलेक्टर बंगले के आसपास की सुरक्षा को सुदृढ़ किया जाए

10 . बिजली अधिकारी पर जूता चलाने वाले भाजपा नेता का हंगामा

बिजली की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से तीखी बहस के बाद BJP नेता मुन्ना बहादुर सिंह और पुलिस के बीच सोमवार को अस्पताल ले जाते समय भारी विवाद हो गया। पुलिस की गाड़ी में बैठने से इनकार करने पर मुन्ना बहादुर को पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती घसीटकर गाड़ी में बैठाया। इस घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। मामला तब का हैं जब मुन्ना बहादुर अपने समर्थकों के साथ अधीक्षण अभियंता श्रीलाल सिंह के कार्यालय पहुंचे। बिजली कटौती और खराब आपूर्ति को लेकर उनका आरोप था कि सगरपाली गांव और आसपास के 50 गांवों में बिजली की समस्या गंभीर है। अधीक्षण अभियंता से विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंचा, जिसमें अधीक्षण अभियंता की ओर से भी अभद्रता और सुरक्षा कर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगा। इसके बाद मुन्ना बहादुर ने गुस्से में जूता चलाकर विरोध जताया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories