Australia News : 22 दिन पहले तस्मानिया से उड़ान भरने वाला विमान अभी तक लापता, ना मलबा मिला ना सुराग

0
167
Australia News
Australia News

Australia News : मलेशियाई फ्लाइट MH370 जैसी घटना फिर हुई। ऑस्ट्रेलिया में 2 अगस्त 2025 को तस्मानिया के जॉर्जटाउन हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान दो यात्रियों और उनके कुत्ते के साथ लापता हो गया। विमान में 72 वर्षीय ग्रेगरी वॉन, उनकी 66 वर्षीय पार्टनर किम वार्नर और उनका कुत्ता मौली सवार थे। ग्रेगरी विमान चला रहे थे।

Australia News : विमान पहले विक्टोरिया और फिर न्यू साउथ वेल्स के हिलस्टन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ, लेकिन बास स्ट्रेट के ऊपर से अचानक गायब हो गया। विमान से न तो कोई इमरजेंसी संकेत मिले और न ही दुर्घटना का कोई मलबा।

Australia News : ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने उत्तरी तस्मानिया, बास स्ट्रेट और विक्टोरिया में हेलीकॉप्टर, नाव और जहाजों से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। तस्मानिया पुलिस के इंस्पेक्टर निक क्लार्क के मुताबिक, ग्रेगरी एक अनुभवी ऑपरेटर थे, इसलिए कोई आपातकालीन संकेत न मिलने के कारण घटना की वजह समझना मुश्किल हो रहा है। जांच अभी जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here