अमेरिका के टैरिफ वार का असर : भारतीय डाक ने रोकी अमेरिका जाने वाली सेवाएं, डाक पर लगा ताला

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बढ़े तनाव का असर अब डाक सेवाओं पर भी दिखने लगा है। भारतीय डाक विभाग ने ऐलान किया है कि 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाली ज्यादातर डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएंगी।

Read News : रांची पुलिस को बड़ी सफलता : बस में छुपा मिला 2 करोड़ का फेक करेंसी, बड़े रैकेट का पर्दाफाश

दरअसल, अमेरिकी सरकार ने 30 जुलाई 2025 को आदेश जारी कर 800 अमेरिकी डॉलर तक के आयातित सामानों पर दी जाने वाली टैरिफ छूट वापस ले ली थी। नए नियमों के अनुसार 29 अगस्त से अमेरिका में प्रवेश करने वाले सभी सामान इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमी पॉवर एक्ट (IEEPA) के तहत सीमा शुल्क आकर्षित करेंगे। हालांकि 100 डॉलर तक की वस्तुएं फिलहाल छूट के दायरे में रहेंगी।

Read News : CG NEWS : डीएवी एमएमपीएस स्कूल में थाना माकड़ी ने चलित थाना लगाकर छात्रों और शिक्षकों को सायबर, महिला अपराध और नशामुक्ति की दी जानकारी

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) ने एयरलाइंस और इंटरनेशनल डाक नेटवर्क से जुड़ी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे डाक शिपमेंट पर टैरिफ वसूलें और उसका भुगतान करें। लेकिन तकनीकी और परिचालन तैयारियों की कमी के कारण एयरलाइंस ने 25 अगस्त के बाद डाक खेप स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।

इसी वजह से भारतीय डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी प्रकार की डाक वस्तुओं की बुकिंग रोकने का फैसला किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति स्पष्ट होते ही और सीबीपी व यूएसपीएस से आवश्यक मार्गदर्शन मिलने पर सेवाएं फिर शुरू की जाएंगी।

Read News : MP CRIME : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के कारोबार में तीन गिरफ्तार, 510 नाइट्रावेट टैबलेट बरामद

इस बीच, जिन ग्राहकों ने पहले से अमेरिका के लिए पार्सल बुक किए थे, वे रिफंड का दावा कर सकते हैं। डाक विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए भरोसा दिलाया है कि सेवाएं जल्द ही सामान्य की जाएंगी।

गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाया है, जिसे 27 अगस्त से बढ़ाकर 50% करने की तैयारी है। इससे न केवल भारतीय सामान अमेरिका में महंगे होंगे बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और गहरा सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories