Asia Cup : भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर मंजूरी, मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेलेंगे दोनों टीमें

0
176

Asia Cup : नई दिल्ली / दुबई: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने पर रोक नहीं है, जबकि बाइलैटरल सीरीज में भारत का स्टैंड बरकरार रहेगा।

Read More : CG BREAKING : वाणिज्यिक कर सहायक आयुक्त निलंबित, व्यापारियों की शिकायत पर कार्रवाई

खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीमें पाकिस्तान में नहीं खेलेंगी और पाकिस्तान की टीमें भारत में नहीं आएंगी, लेकिन इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल इवेंट्स में भारत नियमों और खिलाड़ियों के हितों के अनुसार निर्णय लेगा। इसका मतलब है कि एशिया कप जैसी प्रतियोगिताओं में भारत-पाकिस्तान मुकाबला संभव है।

टूर्नामेंट की जानकारी

  • एशिया कप 2025 इस साल UAE में आयोजित हो रहा है।
  • भारत की टीम का ऐलान 19 अगस्त को हो चुका है।
  • टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।

Read News : धांसू फीचर्स और दमदार सेफ़्टी : Maruti Fronx ने 5 लाख यूनिट का रिकॉर्ड पार किया

भारत-पाकिस्तान मुकाबले संभावित तारीखें

  1. पहला मैच: 14 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
  2. दूसरा मैच: सुपर-4 राउंड में अगर दोनों टीमें पहुंचती हैं, 21 सितंबर
  3. तीसरा मैच: फाइनल में दोनों टीमों के पहुंचने पर 28 सितंबर

सरकार और BCCI ने सुनिश्चित किया है कि खिलाड़ियों और आयोजकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुकाबला खेला जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here