धांसू फीचर्स और दमदार सेफ़्टी : Maruti Fronx ने 5 लाख यूनिट का रिकॉर्ड पार किया

0
536

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने मार्च 2023 में लॉन्च की गई अपनी सब-4 मीटर SUV Fronx ने उत्पादन के 5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है। लॉन्च के केवल 18 महीनों में यह उपलब्धि हासिल करना इस SUV की लोकप्रियता का प्रमाण है।

FRONXघरेलू और विदेशी बाजार में लोकप्रिय

Maruti Fronx ने सिर्फ़ घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी डिमांड देखी। वित्त वर्ष 2024-25 में यह SUV सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली पैसेंजर व्हीकल रही। वहीं, घरेलू बाजार में टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग कारों में भी Fronx का नाम शामिल है।

Fronx Images - Fronx Interior & Exterior Photo Gallery [150+ Images] -  CarWaleरिकॉर्ड तोड़ते आंकड़े

  • लॉन्च के 10 महीनों में 1 लाख यूनिट का उत्पादन

  • 2 लाख और 3 लाख यूनिट भी रिकॉर्ड समय में पार

  • फरवरी 2025 में मासिक बिक्री 21,400 यूनिट

इंजिन और प्रदर्शन

Maruti Fronx खरीदने का प्लान? 5 आसान प्वाइंट्स में समझें कैसी है मारुति  फ्रोंक्स - Top 5 Key Highlights Of New Launch Maruti Fronx, features,  Safety Features, Engine, PriceFronx दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है:

  • 1.2 लीटर K-सीरीज डुअल-जेट पेट्रोल: 89 बीएचपी, 113 न्यूटन मीटर टॉर्क, 5-स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक

  • 1.0 लीटर K-सीरीज बूस्टरजेट टर्बो: 99 बीएचपी, 148 न्यूटन मीटर टॉर्क, 5-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो

हाई-टेक फीचर्स

SUV में शामिल हैं:

  • हेड-अप डिस्प्ले
  • 360° व्यू कैमरा
  • वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
  • वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
  • 9-इंच HD स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • स्टैंडर्ड 6 एयरबैग
  • जापान NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग

Maruti Suzuki Fronx का टॉप वेरिएंट केवल इतने रुपये में लाएं घर, जानिए On  Road Price, Down Payment से लेकर EMI तक का हिसाब.. - Hindi DriveSparkमाइलेज और कीमत

  • पेट्रोल वर्ज़न: 21 किमी/लीटर
  • CNG वर्ज़न: 28.51 किमी/किग्रा
  • एक्स-शोरूम कीमत: पेट्रोल 7.58 लाख रुपये, CNG 8.54 लाख रुपये

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के MD और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा, “हमारे ग्राहकों का आभार कि उन्होंने Fronx को पसंद किया और इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनाया।”

Share The News
Previous articleOnline Gaming Bill 2025 का असर : नाजारा टेक शेयर में बवाल, निवेशकों को बड़ा नुकसान
Next articleCrime News : ग्राम प्रधान ने प्रेमिका का गला घोंटकर टुकड़े-टुकड़े कर फेंकी लाश….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here