Reva News : कांग्रेस नेत्री और विधायक की बुआ समेत दो महिलाओं से नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Reva News : रीवा : सतना जिले के रामपुर बघेलान से विधायक विक्रम सिंह की बुआ के साथ रीवा में दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया हैं। जिनके साथ लूट की वारदात हुई वो सीधी की रहने वाली है और खुद भी कांग्रेस की जनरल सेकेट्री के साथ ही वार्ड पार्षद भी हैं। वो मथुरा से रीवा आई थी, तभी दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा बदमाशों ने एक अन्य महिला के साथ भी लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Reva News : दअरसल यह पूरी घटना रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एजी कॉलेज के पास घटित हुई। जहां दो नकाबपोश बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल उनका बैग लूटकर भागे बल्कि उनके ऊपर हमला करने की कोशिश भी की। हैरानी की बात यह है कि रीवा में बुधवार को लुटेरों का आतंक देखने को मिला। जहां कांग्रेस नेत्री के साथ साथ एक अन्य महिला के साथ भी रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ही लाखों की लूट हो गई। महिला ने अपने पर्स में लाखों रुपए के आभूषण भी रखे थे। जिन्हें लुटेरे छीनकर मौके से फरार हो गए।

 

Reva News : जबकि तीसरी लूट की वारदात असफल रही। पीड़ित कुमुदिनी सिंह ने बताया कि मैं कांग्रेस की प्रदेश की जनरल सेकेट्री हूं, मेरा सगा भतीजा रामपुर बघेलान का विधायक है। हम जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा गए हुए थे। वहां से आने के बाद रेलवे स्टेशन से चाय पीने के लिए ऑटो में बैठकर एजी कालेज मोड़ की तरफ आए। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक व्यक्ति का मोबाइल ही छीन लिया। यह देखकर मैं बहुत डर गई और सहम गई। मैंने अपने बैग को अपने और ड्राइवर के बीच रख लिया।

Reva News : इसके बाद भी बदमाश ने मेरे करीब आकर मेरा बैग इतना जोर से मुझसे छीना कि मैं तेजी से गिरने लगी। तभी मेरे पीछे बैठी महिला ने मुझे संभाला। मैं वहीं पर डर के मारे रोने लगी, मेरे पर्स में 30 हजार रुपए थे जबकि दूसरी महिला जिसके साथ लूट हुई उसके पर्स में लाखों के गहने और जेवर थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से मैं बहुत डर गई और मेरे अंदर डर बैठ गया। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories