HomeNationalToll Tax Dispute : ड्यूटी पर जा रहे सेना जवान से अमानवीय...

Toll Tax Dispute : ड्यूटी पर जा रहे सेना जवान से अमानवीय बर्ताव, रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल…

Date:

Related stories

Toll Tax Dispute : मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सेना के जवान के साथ अमानवीय बर्ताव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां टोल प्लाजा पर तैनात टोल कर्मियों ने एक सैनिक को रोककर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीट दिया। बताया जा रहा है कि जवान ड्यूटी जॉइन करने के लिए कश्मीर जा रहे थे।

Read More : ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : मेघालय में 4.4 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई, मणिपुर की 3 महिलाएं गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि टोल कर्मियों ने जवान को जमीन पर गिराकर रस्सी से बांधा और फिर लात-घूंसों व डंडों से हमला किया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया और कई ने टोल कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की।

Read More : Jabalpur News : परियट नदी के पास मिला मानव नर कंकाल, मचा हड़कंप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद टोल टैक्स को लेकर शुरू हुआ था। जवान ने पहचान पत्र दिखाकर खुद को सेना का सिपाही बताया और ड्यूटी के लिए यात्रा का हवाला दिया, लेकिन टोल कर्मियों ने उनकी बात मानने के बजाय उन पर हमला कर दिया।

Read More : Megastar Rajinikanth : चौथे हफ्ते में भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने पछाड़ा रजनीकांत की ‘कुली’, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 160 करोड़ पार

इस घटना के बाद सेना से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि देश की रक्षा करने वाले जवान के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत क्यों की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर टोल कर्मियों की पहचान की जा रही है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here