HomeChhattisgarhBig Breaking : चैतन्य बघेल की कोर्ट में पेशी, फिर बढ़ी 14...

Big Breaking : चैतन्य बघेल की कोर्ट में पेशी, फिर बढ़ी 14 दिन की रिमांड…

Date:

Related stories

Big Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड अवधि आज समाप्त होने पर विशेष कोर्ट में पेश की गई। कोर्ट ने उन्हें तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अगली सुनवाई अब 1 सितंबर को होगी।

Big Breaking : मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल के लिए 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है, जिस पर 19 अगस्त को सुनवाई होगी।

जन्मदिन पर गिरफ्तारी
ED के अनुसार, चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन पर भिलाई निवास से गिरफ्तार किया गया था। शुरू में उन्हें 5 दिन की रिमांड मिली, जिसके बाद न्यायिक रिमांड 14 दिन की बढ़ा दी गई। 4 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के बाद उनकी रिमांड फिर से 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी।

ईडी का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि को उन्होंने विभिन्न रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश कर कानूनी दिखावा किया। ईडी के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच राज्य में कुल 2100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ, जिसका प्रबंधन चैतन्य बघेल ने किया।

हाई कोर्ट में याचिका
गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देते हुए चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे खारिज कर हाई कोर्ट जाने की सलाह दी गई। इसके बाद बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई, जिसमें 12 अगस्त को सुनवाई हुई और ईडी को 26 अगस्त तक जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here