DSP Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 11 उप पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा कुछ देर पहले जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
DSP Transfer : तबादले की सूची में रायपुर से लेकर बस्तर और मैदानी क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, थानेदार से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने 46 अधिकारी अब भी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं, और इस बार जारी आदेश में उनमें से किसी का नाम शामिल नहीं किया गया है।















