महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 15 अगस्त से 31 अगस्त तक एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होगी और विशेष रूप से नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांवों की छूटी हुई महिलाओं को लाभ मिलेगा। विभागीय समीक्षा बैठक में इस पहल पर सहमति बनी थी, ताकि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंच सके।






