Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Balod Factory Accident : ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा : महिला के...

Balod Factory Accident : ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा : महिला के दोनों पैर फैक्चर, उंगलियां कटीं

Balod Factory Accident
Balod Factory Accident

Balod Factory Accident : बालोद। जिले के परसोदा स्थित गंगोत्री फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सफाई के दौरान महिला मजदूर मशीन में फंस गई, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए और तीन उंगलियां कट गईं। घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है।

Balod Factory Accident : जानकारी के अनुसार, रूपा मंडावी (निवासी वार्ड 27 दल्लीराजहरा) एक माह पहले ही इस फैक्ट्री में नौकरी पर लगी थी। सुबह जब वह फ्लाई ऐश से ईंट बनाने वाली हाइड्रोलिक मशीन की सफाई कर रही थी, तब अनजाने में मशीन चालू अवस्था में थी। महिला के मशीन में फंसते ही चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

इस घटना के बाद मजदूर सुरक्षा और फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में सेफ्टी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here