MP TOP 5 BREAKING : आवारा कुत्तों का आतंक, 6 महीने में 10 हजार से ज्यादा लोग डॉग बाइट के शिकार, समेत सुबह की 5 बड़ी खबरें….

MP TOP 5 BREAKING

1. मंत्री विजय शाह केस में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई आज, SIT पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट
भोपाल — मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। यह मामला 18 अगस्त को फिर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इससे पहले 19 जुलाई को SIT ने मंत्री को जबलपुर बुलाकर करीब 25 मिनट पूछताछ की थी। यह बयान कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित टिप्पणी से जुड़ा है।

2. भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, लाल परेड मैदान में होगी परेड
भोपाल — स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आज लाल परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जो सुबह 9 बजे से शुरू होगी। डीजीपी कैलाश मकवाना रिहर्सल का निरीक्षण करेंगे और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

3. एमपी में बनेगा सड़कों का मास्टर प्लान, छह माह में पूरा होगा राज्यभर का सर्वे
भोपाल — मध्यप्रदेश में पहली बार सड़कों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। छह माह में पूरे प्रदेश की छोटी-बड़ी सड़कों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में 1.5 लाख किमी से अधिक सड़क नेटवर्क है, जिसमें 89,612 किमी पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। यह प्लान PWD विभाग को सड़क निर्माण और रखरखाव में बड़ी मदद देगा।

4. मप्र में राहुल गांधी की ‘चुनाव चोरी’ मुहिम तेज, 65 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता संभालेंगे बूथ
भोपाल — राहुल गांधी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस ‘चुनाव चोरी’ रोकने की मुहिम शुरू कर रही है। 65 हजार कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे और विस व लोस चुनाव में जोड़े या हटाए गए नामों की पहचान करेंगे।

5. भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक, 6 महीने में 10 हजार से ज्यादा लोग डॉग बाइट के शिकार
भोपाल — राजधानी में आवारा कुत्तों की संख्या 1.5 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि उनके लिए केवल 4 शेल्टर होम हैं। जनवरी से जून 2025 के बीच 10,769 लोग डॉग बाइट के शिकार हुए हैं। हर महीने औसतन 1,500 से ज्यादा घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Data Leak: 5 हजार में खरीदा 1 लाख लोगों का डेटा, लोन के नाम पर ठगी का खेल

Bilaspur Data Leak: बिलासपुर: बिलासपुर में लोगों के मोबाइल...

Related Articles

Popular Categories